यहां इस पोस्ट में आपको दुनिया के विभिन देशों की जानकारी दी जाएगी की विश्व में कुल कितने देश हैं ? उनकी नाम सहित सूची 2019
पोस्ट में ये जानकारी है -
पूरे विश्व में कुल कितने देश हैं ?
अगर पूरे विश्व में देशों की गिनती की जाये तो इसका सही अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि विश्व में मान्यता प्राप्त देशों के अलावा कुछ अन्य ऐसे प्रदेश/शासन/साम्राज्य भी है जो अपने आप में स्वतंत्र है।
ये ऐसे क्षेत्र हैं जिनको किसी कारणवश संयुक्त राष्ट्र संघ से मान्यता प्राप्त नहीं है और ये संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य भी नहीं हैं
विकिपीडिआ के अनुसार पूरे विश्व में कुल 245 प्रकार के साम्राज्य/शासन हैं लेकिन जैसा का मेने अभी बताया की इन सभी को देश होने की मान्यता प्राप्त नहीं है
अगर मान्यता के अनुसार देखा जाये तो –
वर्तमान (2019) में पूरी दुनिया में 195 देश हैं जिनमे से 193 देश संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देश हैं
इनमे से Holy See और State of Palestine संयुक्त राष्ट्र के सदस्य नहीं हैं।