RIP meaning in Hindi | रिप का मतलब

Rip शब्द को आपने कई बार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखा होगा। लेकिन Rip का फुल फॉर्म और इसका मतलब कुछ ही लोगों को पता होता है बाकी सब बिना मतलब जाने देखा देखी में कमेंट में यह शब्द लिख देते हैं। इस आर्टिकल का मकसद है आपको RIP शब्द के बारे में जानकारी देना क्योंकि अगर हम किसी शब्द का प्रयोग करते हैं तो उसकी जानकारी हमको होनी चाहिये तो चलिए नीचे जानते हैं रिप का फुल फॉर्म।

RIP का मतलब क्या है

रिप का फुल फॉर्म क्या है

Rip का फुल फॉर्म Rest In Peace होता है इस शब्द का प्रयोग आत्मा की शान्ति के लिए किया जाता है। इस का हिंदी मतलब शांति से आराम करना होता है जो कि डेथ के बाद आत्मा की शांति के लिए बोला जाता है।

RIP full meaning in hindi

इस शब्द का फुल फॉर्म और हिंदी मतलब तो जान लिया हमने लेकिन अब यहाँ हम इसको थोड़ा अच्छे से समझते हैं रिप शब्द का मतलब जैसे हमने इसकी फुल फॉर्म में देखा rest शब्द का प्रयोग हो रहा है जिसका हिंदी अर्थ होता है आराम और इसके साथ peace शब्द का प्रयोग किया जा रहा है जिसका अर्थ है शांति

जब इन दोनों शब्दों को एक साथ मिला कर प्रयोग किया जाता है तो यह आत्मा की शान्ति के लिए बोला जाने वाला शब्द बनता है। यह शब्द ईसाई धर्म मे ज्यादातर प्रयोग होता है ईसाई धर्म मे किसी की मृत्यु के बाद उसकी कब्र पर यह शब्द लिखा जाता है।

Rip शब्द का प्रयोग

Rip शब्द का प्रयोग पहले सिर्फ ईसाई धर्म वाले देशों में किया जाता था लेकिन वक्त के साथ साथ अन्य चीज़ों की तरह यह शब्द भी अब cristian देशों से निकल दुनिया भर में लोगों के द्वारा यूज़ किया जाने लगा है।

सोशल मीडिया के चलते इस शब्द का प्रयोग सोशल मीडिया पर बहुत किया जाता है जो लोग इस शब्द का मतलब नही भी जानते देखा देखी में वह भी सोशल मीडिया पर इस शब्द का प्रयोग करते हैं।18वी शताब्दी में इस शब्द का प्रयोग ईसाई धर्म के लोगों द्वारा किया जाता था और अब भी किया जाता है

लेकिन इसके साथ अब फेसबुक और व्हाट्सएप पर Rip शब्द का प्रयोग बहुत बढ़ गया है। आज के समय मे बहुत ज्यादा इंटरनेट का use बढ़ने की वजह से बहुत से लोग अपने relative friends को किसी के मृत्यु के बारे में बताने के लिए इंटरनेट का उपयोग करते हैं जिसके चलते इस शब्द का हर रोज़ बहुत लोगों द्वारा प्रयोग किया जाता है।

भारत मे भी पिछले कुछ सालों से किसी की मृत्यु पर इस शब्द का प्रयोग किया जाने लगा है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि आप जिस शब्द का प्रयोग कर रहे हो उसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए।

दोस्तों इस पोस्ट में हमने RIP meaning in hindi के बारे में जाना और Rip शब्द से जुड़ी अन्य जानकारी के बारे में जाना हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसन्द आई होगी।