भारत के राष्ट्रपति कौन है 2020

भारत का राष्ट्रपति कौन है क्या आप जानते हो, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के बारे में तो आप जानते होंगे लेकिन क्या आप यह जानते हो कि राष्ट्रपति कौन है। आज हम आपको बताएंगे भारत के राष्ट्रपति कौन है और 1950 से 2020 तक भारत के राष्ट्रपतियों के बारे में।

वर्तमान समय में भारत के राष्ट्रपति का वेतन पांच लाख रूपये है। 

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल

भारत के प्रथम राष्ट्रपति – डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद

कार्यकाल– 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक
डॉ. श्री राजेंद्र प्रसाद जी का जन्म 2 दिसम्बर 1884 को बिहार में हुआ था, इनके पिता का नाम महादेव सहाय था। यह राजनेतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे, 1950 में राष्ट्रपति बनने के बाद 2 बार चुनाव में जीत हासिल करके अपने राष्ट्रपति के पद पर 1962 तक रहे और यह समय 12 साल 107 दिन तक का था। 28 फरवरी 1963 को बिहार के पटना में राजेंद्र प्रसाद की मृत्यु हो गई।

भारत के दूसरे राष्ट्रपति – डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन

कार्यकाल– 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक
श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म 5 सितम्बर 1888 को तमिलनाडु भारत में हुआ था, इनके पिता का नाम सर्वपल्ली वीरासमियाह था। यह किसी भी राजनैतिक दल के सदस्य नही थे यह स्वतन्त्र राष्ट्रपति थे। 17 अप्रैल 1975 तमिलनाडु में सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की मृत्यु हो गई थी।

भारत के तीसरे राष्ट्रपति (प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति) – ज़ाकिर हुसैन

कार्यालय– 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक
श्री ज़ाकिर हुसैन जी का जन्म 8 फरवरी 1897 को तेलंगाना में हुआ था, इनके पिता का नाम फिदा हुसैन खान था। यह एक किसी राजनैतिक दल के सदस्य नही थे यह भी स्वतंत्र थे, यह लगभग 2 साल तक राष्ट्रपति रहे थे। 3 मई 1969 को नई दिल्ली में जाकिर हुसैन की मृत्यु हो गई थी।

भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति – वराहगिरि वेंकट गिरि

कार्यकाल– 3 मई 1969 से 20 जुलाई 1969 तक
श्री वराहगिरि वेंकट गिरि जी का जन्म 10 अगस्त 1884 को ओडिशा में हुआ था, इनके पिता का नाम श्री जोगिह पन्तुलु था। यह 78 दिन तक ही राष्ट्रपति रहे थे क्योंकि यह चुनाव के बिना अस्थायी रूप से राष्ट्रपति बने थे।

भारत के दूसरे कार्यवाहक राष्ट्रपति – मुहम्मद हिदायतुल्लाह

कार्यकाल– 20 जुलाई 1969 से 24 अगस्त 1969 तक
श्री मुहम्मद हिदायतुल्लाह जी का जन्म 17 दिसम्बर 1905 को लखनऊ में हुआ था। यह भी कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में 35 दिन तक भारत के राष्ट्रपति रहे थे। इसके साथ ही यह भारत के उपराष्ट्रपति भी रहे थे। मुहम्मद हिदायतुल्लाह की मृत्यु 18 सितम्बर 1992 को हो गयी थी।

भारत के चौथे राष्ट्रपति – वराहगिरि वेंकट गिरि

कार्यकाल– 24 आगस्त 1969 से 24 आगस्त 1974 तक

श्री वराहगिरि वेंकट गिरि जी यहा दूसरी बार राष्ट्रपति बने थे इस से पहले यह एक बार कार्यवाहक राष्ट्रपति रह चुके थे इस बार यह पूर्व रूप से राष्ट्रपति बने थे और 5 साल तक रहे थे। 23 जून 1980 को तमिलनाडु के मदरास मे इनकी मृत्यु हो गई थी।

भारत के पांचवे राष्ट्रपति – फ़ख़रुद्दीन अली अहमद

कार्यकाल– 24 अगस्त 1974 से 11 अगस्त 1977 तक
श्री फ़ख़रुद्दीन अली अहमद जी का जन्म 13 मई 1905 को दिल्ली में हुआ था, इनके पिता का नाम ज़लनूर अली अहमद था। यह राजनेतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे और 2 साल 171 दिन तक राष्ट्रपति रहे थे। 11 फरवरी 1977 को नई दिल्ली में इनकी मृत्यु हो गई थी।

भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति – बासप्पा दनप्पा जत्ती

कार्यकाल– 11 फरवरी 1977 से 25 जुलाई 1977 तक
श्री बासप्पा दनप्पा जत्ती जी का जन्म 10 सितंबर 1912 को कर्नाटक में हुआ था। यह भारत के उपराष्ट्रपति थे, फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद यह कार्यवाहक राष्ट्रपति बने थे और 164 दिन तक राष्ट्रपति रहे थे। 7 जून 2002 को कर्नाटक में इनकी मृत्यु हो गई थी।

भारत के छठवें राष्ट्रपति – नीलम संजीव रेड्डी

कार्यकाल– 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 तक
श्री नीलम संजीव रेड्डी जी का जन्म 19 मई 1913 को आंध्र प्रदेश में हुआ था, इनके पिता का नाम नीलम चिनप्पा रेड्डी था। यह राजनेतिक दल जनता पार्टी के सदस्य थे और 5 साल तक राष्ट्रपति रहे थे। 1 जून 1996 को कर्नाटक में इनकी मृत्यु हो गई थी।

भारत के सातवे राष्ट्रपति – ज्ञानी जैल सिंह

कार्यकाल– 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987 तक
श्री ज्ञानी जैल सिंह जी का जन्म 05 मई 1916 को हुआ था। यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजनेतिक दल के सदस्य थे और 5 साल तक राष्ट्रपति रहे थे। 25 दिसम्बर 1994 को जैल सिंह की मृत्यु हो गई थी।

भारत के आठवे राष्ट्रपति – रामास्वामी वेंकटरमण

कार्यकाल– 25 जुलाई 1987 से 25 जुलाई 1992 तक
श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी का जन्म 4 दिसम्बर 1910 को तमिलनाडु में हुआ था। यह राजनेतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल के सदस्य थे इनका पूर्व कार्यकाल पांच साल तक का था। 27 जनवरी 2009 को नई दिल्ली में रामास्वामी वेंकटरमण जी की मृत्यु हो गयी थी।

भारत के नौवे राष्ट्रपति – शंकरदयाल शर्मा

कार्यकाल– 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997 तक
श्री शंकरदयाल जी का जन्म 19 अगस्त 1918 को मध्य प्रदेश में हुआ था। यह राजनेतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे, इन्होंने राष्ट्रपति के पद पर 5 साल तक कार्य किया। 26 दिसम्बर 1999 को दिल का दौरा पड़ने से नई दिल्ली में इनकी मृत्यु हो गई।

भारत के दसवें राष्ट्रपति – के. आर. नारायणन

कार्यकाल– 25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002 तक
श्री के. आर. नारायणन जी का जन्म 27 ऑक्टोबर 1920 को केरला में हुआ था, इनका पूरा नाम कोच्चेरी रामण नारायणन है। इनकी मृत्यु 9 नवम्बर 2005 को हो गयी थी।

भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति – ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम

कार्यकाल– 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक
श्री अब्दुल कलाम जी का जन्म 15 ऑक्टोबर 1931 को तमिलनाडु मैं हुआ था, इनके पिता का नाम जैनुलाब्दीन था। यह पेशे से लेखक और वैज्ञानिक थे। पांच साल तक राष्ट्रपति के पद पर रहे थे। 27 जुलाई 2015 को अब्दुल कलाम जी की मृत्यु हो गई थी।

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति (बाहरवीं राष्ट्रपति) – प्रतिभा पाटिल

कार्यकाल– 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 तक
श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी का जन्म 19 दिसंबर 1934 को महाराष्ट्र में हुआ, इनके पिता का नाम श्री नारायणराव पाटिल था। यह “देवीसिंह रनसिंह शेखावत” जी की पत्नी है। यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल की सदस्य थी।

भारत के तेहरवें राष्ट्रपति – प्रणब मुखर्जी

कार्यकाल– 25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017 तक
श्री प्रणब मुखर्जी जी का जन्म 11 दिसंबर 1933 को पश्चिम बंगाल में हुआ था, इनके पिता का नाम कामदा किंकर मुखर्जी था। यह राजनेतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे।

भारत के चौदहवें राष्ट्रपति (वर्तमान राष्ट्रपति) – राम नाथ कोविन्द

कार्यकाल– 25 जुलाई 2017 से कार्यकाल जारी है
श्री राम नाथ कोविन्द जी का जन्म 1 ऑक्टोबर 1945 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। यह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और अभी 2020 में भारत के राष्ट्रपति पद पर है।

FAQ:

भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?

डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी?

प्रतिभा पाटिल

भारत के वर्तमान राष्ट्रपति कौन है?

राम नाथ कोविन्द