धनात्मक और ऋणात्मक संख्या क्या है

गणित में संख्याओं का बहुत महत्व होता है। क्या आप जानते है धनात्मक और ऋणात्मक संख्याएँ क्या होती है? यहां मैं आपको इसके ही बारे में बताने वाला हूँ।

ऋणात्मक और धनात्मक संख्या किसे कहते हैं?

शून्य से बड़ी सभी संख्यांयें धनात्मक संख्या होती है जैसे: 1,2,3,4,5 आदि

जिन संख्याओं के आगे माइनस का चिन्ह (-) लगा होता है वे ऋणात्मक संख्या होती हैं जैसे: -1, -2, -3, -4, -5 आदि

ऋणात्मक संख्या शून्य से छोटी होती हैं और इनका क्रम भी विपरीत दिशा में होता है। इसे आप निचे दिए गए चित्र द्वारा समझ सकते हैं।

ऋणात्मक और धनात्मक संख्या

अगर संख्याओं के क्रम के अनुसार ऊपर दिए चित्र में संख्यांयें बांये से दांयी ओर बढ़ते क्रम में है अर्थात 3 बड़ी है 1 से और -1 बड़ी है -3 से

ऋणात्मक संख्या और धनात्मक संख्या से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम

  • दो धनात्मक संख्याओं का गुणनफल एक धनात्मक संख्या होती है।
    धनात्मक संख्या × धनात्मक संख्या = धनात्मक संख्या
    (+) × (+) = (+)

 

  • धनात्मक संख्या और ऋणात्मक संख्या का गुणनफल एक ऋणात्मक संख्या होती है।
    धनात्मक संख्या × ऋणात्मक संख्या = ऋणात्मक संख्या
    (+) × (-) = (-)
    (-) × (+) = (-)

 

  • ऋणात्मक संख्या और ऋणात्मक संख्या का गुणनफल एक धनात्मक संख्या होती है।
    ऋणात्मक संख्या × ऋणात्मक संख्या = धनात्मक संख्या
    (-) × (-) = (+)

FAQ:

ऋणात्मक संख्या क्या होती है?

जिन संख्याओं के आगे माइनस का चिन्ह (-) लगा होता है।

ऋणात्मक संख्या के उदाहरण?

-1, -2, -3, -4, -5 आदि

क्या धनात्मक संख्या के आगे कोई चिन्ह नहीं होता?

धनात्मक संख्या के आगे (+) का चिन्ह होता है परन्तु उसे दर्शाया नहीं जाता।

अगर आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।