भौतिक विज्ञान क्या है | फिजिक्स की परिभाषा

अपनी पिछली पोस्ट में मैंने आपको विज्ञान के बारे में जानकारी दी कि विज्ञान क्या होता है और ये कितने प्रकार का होता है। आज अपनी इस पोस्ट में मैं आपको विज्ञानं से जुडी शाखा भौतिक विज्ञान के बारे में जानकारी देने वाला हूँ।

फिजिक्स क्या होता है

भौतिक विज्ञान क्या है ?

भौतिक विज्ञान की कोई सटीक परिभाषा नहीं है। यह विज्ञान का वह भाग है जिसमे ऊर्जा रूपान्तरण, ऊर्जा, समय एवं अन्य क्रियाओं के कारण किसी पदार्थ की संरचना में होने वाले परिवर्तनों और उसके गुणों एवं दोषो का अध्ययन किया जाता है।

भौतिक विज्ञान में गति, बल, समय, ऊर्जा सिद्धांत, चुंबकत्व, गुरुत्वाकर्षण, प्रकाश, ऊष्मा, तरंगें, विकिरण, विद्युत, यांत्रिकी आदि विषयों का अध्ययन किया जाता है।

भौतिक विज्ञान को इंग्लिश में Physics (फिजिक्स) कहते हैं।

न्यूटन, गैलीलियो, आइंस्टीन, फैराडे जैसे कई महान वैज्ञानिकों ने फिजिक्स से जुड़े महत्वपूर्ण नियम और सिद्धांतों की खोज की जिनके आधार पर कई अविष्कार हुए तथा प्रकृति और ब्रह्मांड के बारे में भी अधिक जानकारी प्राप्त हुई।

ऊर्जा संरक्षण का नियम इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण है, इसके अलावा विद्युत् मशीनें भी भौतिक विज्ञान के नियमों पर कार्य करती हैं।