दोस्तो आज हम बात करेंगे एलपीजी के बारे हम देखेंगे कि एलपीजी का पूरा नाम क्या है और इसे कहा इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप इसके बारे में जानते हो तो भी आप इस आर्टिकल को पढ़ें क्योंकि हम इसमे LPG से जुड़ी जानकारी को विस्तार में बताएंगे।
पोस्ट में ये जानकारी है -
LPG का पूरा नाम क्या है
एलपीजी का पूरा नाम Liquefied Petroleum Gas है जिसे हिंदी में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस के नाम से जाना जाता है।LPG क्या है
एलपीजी एक गैस है जिसे ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जिस ईंधन का इस्तेमाल हम घर मे खाना बनाने के लिए करते हैं वो भी एलपीजी ही होती है। यह गैस तरल रूप में होती है यह प्रोपेन और ब्यूटेन का मिश्रण होता है। इन गैसों के मिश्रण से मिलकर बनी यह गैस काफी मात्रा में इस्तेमाल की जाने वाली गैसों में से एक है। आज के समय मे हर घर मे गैस सिलेंडर है जिसकी वजह से यह हर घर में इस्तेमाल की जाती है। हर रोज़ इस गैस का इस्तेमाल बहुत अधिक मात्रा में होता है क्योंकि यह किसी भी तरह का प्रदूषण नही फैलाती।
ये भी पढ़ें : सीएनजी क्या है
एलपीजी में गंध का कारण क्या है
LPG गंधहीन होती है जिसके कारण यदि कभी रिसाव हो तो उसका पता नहीं चलेगा कारण दुर्घटना हो सकती है इसीलिए LPG में Ethyl Mercaptan नामक पदार्थ मिलाया जाता है जो तीव्र गंध उत्पन्न करता है जिसके कारण हमें सिलेंडर में लीकेज का पता चल सके।
एलपीजी का उपयोग
LPG का सबसे अधिक उपयोग घरों में खाना बनाने के लिए किया जाता है उसके बाद कई उद्योगों में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा वाहनों में ईंधन के रूप में इसे इस्तेमाल किया जाता है।