लाल किला कब बना | किसने बनवाया था

भारत में बहुत सारे ऐतिहासिक किले है, जिनमे से कुछ बहुत मशहूर भी है जिनकी ख्याति पूरी दुनिया में है। लेकिन उनसे जुड़ा इतिहास और उसके निर्माण के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, उनमें से एक है – लाल किला जिसके बारे में आज हम कुछ महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करेंगे।

लाल किला कब बना था

लाल किला

निर्माण 1638 से 1648
किसने बनवाया शाहजहाँ
स्थान नेताजी सुभाष मार्ग, चांदनी चौक, नई दिल्ली

 

लाल किला भारत की शान है यह दिल्ली में स्थित है। यह एक विश्व धरोहर स्थल है जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। मुग़ल साम्राज्य के समय, लाला किला ही मुगलों का मुख्य निवास स्थान हुआ करता था।

लाल किला किसने बनवाया था

लाल किला मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने बनवाया था जिसका निर्माण 1638 में शुरू हुआ था जो एक दशक बाद 1648 में बनकर तैयार हो गया था। लाल किला के डिज़ाइनर उस्ताद अहमद लाहौरी हैं।

लाल किले का मुख्य दरवाजा लाहौरी गेट है जो किले का पश्चिमी द्वार है इसकी दिशा लाहौर (पाकिस्तान) की ओर होने कारण ही इसका यह नाम पड़ा है। 

दिल्ली के लाल किले का निर्माण शाहजहाँ ने अपनी नई राजधानी शाहजहाँनाबाद के राज महल के रूप में करवाया था, इस को लाल बलुआ पत्थर से बनवाया गया था जिसके कारण इसकी दीवारों का रंग लाल दिखाई देता है, और इसी वजह से इस महल का नाम लाल किला रखा गया।

लाल किले को बनवाया तो शाहजहाँ ने था लेकिन उसके बाद समय समय पर इस किले पर अलग अलग लोगों का कब्जा रहा है, यह लाल किला आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है और लोग इसे देखने और इसका इतिहास जानने के लिए दूर विदेशों से आते हैं।

लाल किले के खुलने का समय और टिकट का शुक्ल आप दिल्ली टूरिज्म की वेबसाइट पर देख सकते हैं।