क्या आपको पता है कि इंद्रधनुष के सात रंग कौन कौन से हैं ? अगर आपको नहीं पता तो ये पोस्ट पूरा पढ़ें। इस पोस्ट में हम आपको इंद्रधनुष के सात रंगो नाम हिंदी और English दोनों में बताएंगे। इसके साथ ही हम आपको इंद्रधनुष के सातों रंगों को याद रखने की ट्रिक भी बताएंगे।
पोस्ट में ये जानकारी है -
इंद्रधनुष के रंगों का क्रम याद रखने की ट्रिक
अगर आप इंद्रधनुष के सात रंगों का नाम हमेशा के लिए याद करना चाहते हैं तो ये शब्द रट लें – बैजानीहपीनाला
आपको बस इस शब्द को याद करना है क्यूंकि इसी शब्द में इंद्रधनुष के सातों रंगों नाम छुपा है।
बै | बैगनी |
जा | जामुनी |
नी | नीला |
ह | हरा |
पी | पीला |
ना | नारंगी |
ला | लाल |
इंद्रधनुष के रंगों के नाम इंग्लिश में
अगर आप इंग्लिश में इंद्रधनुष के सात रंग का नाम याद करना चाहते है तो “VIBGYOR” शब्द को याद कर लें। यह बैजानीहपीनाला का अंग्रेजी रूपांतरण है।
V | Violet |
I | Indigo |
B | Blue |
G | Green |
Y | Yellow |
O | Orange |
R | Red |
एक बात याद रखें कि बैजानीहपीनाला और VIBGYOR दोनों ही शब्दों में रंगों का क्रम नीचे से ऊपर की ओर है
अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करें।