APL or BPL ka full form in hindi

क्या आपको पता है कि APL और BPL कार्ड में क्या अंतर है ? यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं।

एपीएल और बीपीएल कार्ड के बारे में जानने से पहले आपको ये पता होना जरुरी है कि राशन कार्ड क्या होता है ?

राशन कार्ड क्या होता है ?

राशन कार्ड, राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है इस पर किसी व्यक्ति के परिवार की जानकारी लिखी होती है। राशन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा उचित मूल्य पर अनाज व अन्य जरुरी चीजे दी जाती है। राशन कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है जिसका उपयोग कई जगहों पर किया जाता है। APL और BPL राशन कार्ड के दो अलग अलग प्रकार हैं।

APL का मतलब क्या है

APL का फुल फॉर्म : Above the poverty line

जिस परिवार की सालाना आय 27,000 से अधिक होती है वे एपीएल कार्ड के लिए आवेदन दे सकते हैं। APL कार्ड धारकों को BPL कार्ड धारकों की अपेक्षा कुछ कम सुविधाएँ मिलती है।

BPL का मतलब क्या है

BPL का फुल फॉर्म : Below the Poverty Line

जिस परिवार की सालाना आय 27,000 से काम होती है वे बीपीएल कार्ड के लिए आवेदन दे सकते हैं। BPL कार्ड धारकों को APL कार्ड धारकों की अपेक्षा कुछ अधिक सुविधाएँ मिलती है।