कुतुब मीनार कब किसने बनवाया था

यहां हम आपको कुतुब मीनार के बारे में बताने वाले हैं। शायद ही कोई ऐसा शख्स भारत में होगा जिसने इसका नाम नही सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हो कि कुतुब मीनार कहाँ पर स्थित है ? इसका इतिहास क्या है ? कुतुब मीनार कब और किसने बनाया था ?

अगर आप यह सब नही जानते और इसके बारे में जानकारी चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़े क्योंकि हम आपसे कुतुब मीनार की जानकारी शेयर करने वाले हैं।

कुतुब मीनार कहां स्थित है

कुतुब मीनार भारत की राजधानी दिल्ली के महरौली में स्तिथ है, यह लाल बलुआ पत्थर से बनी है जो भारत के साथ अन्य कई देशों में प्रसिद्ध है। कुतुब मीनार की ऊंचाई 72.5 मीटर और व्यास 14.3 मीटर का है जो उपर जाते हुए घटता जाता है और ऊपर इसका व्यास घट कर 2.75 मीटर का रह जाता है। इस इमारत में 379 सीढियां हैं।

Qutub Minar, Delhi Monument, Fort, Landscape

कुतुब मीनार कब बना और किसने बनवाया

हम अगर कुतुब मीनार के निर्माण की बात करें तो इसको अलग-अलग चरणों में पूरा किया गया था। सबसे पहले कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1193 में इसका निर्माण शुरू करवाया था लेकिन इसका आधार ही बन पाया तब यह पूरा नही हुआ था। उसके बाद इल्तुतमिश ने इसमें तीन मंजिल बनवायी और सन 1368 में फीरोजशाह तुगलक ने इसको पूरा करवाया।

कुतुब मीनार की जानकारी

इसका नाम गुलाम वंश के मुस्लिम शासक कुतुबुद्दीन ऐबक के नाम पर रखा गया था। अंतिम हिंदू शासक पर विजय के बाद इस मीनार का निर्माण करवाया गया था। इस इमारत का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया जिस पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं।

इसकी तीन मंजिलों को लाल बलुआ पत्थर से और ऊपर की दो मंजिलों को लाल बलुआ पत्थर के साथ संगमरमर के साथ बनाया गया है। 

कुतुब मीनार के पास में 7.2 मीटर ऊंचा लोह स्तंभ स्तिथ है, इसकी आश्चर्यजनक बात यह है कि यह पूरा लोहे का होते हुए भी आज तक बिना जंग लगे वैसे का वैसा ही है।