भारत का 29 राज्यों में से एक राज्य बिहार भी है, बिहार में कुल 38 जिले है, पुराने समय में बिहार का नाम विहार था।
पोस्ट में ये जानकारी है -
बिहार की राजधानी कहाँ पर है?
बिहार की राजधानी पटना है। पटना ही बिहार का सबसे बड़ा जिला भी है, यह गंगा नदी के किनारे पर स्थित है।
बिहार के 38 जिलों के नाम
औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमुर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी, सारण, अरवल, अररिया, समस्तीपुर, बाँका, भागलपुर, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, जहानाबाद, नवादा, जमुई, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, भोजपुर, बक्सर, पटना, रोहतास, नालंदा, सीवान, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली
बिहार का इतिहास: बिहार की राजधानी पटना कब बना
प्राचीन काल में बिहार की जगह पर महान राजा जरासंध का मगध साम्राज्य हुआ करता था जिसकी राजधानी पाटिलपुत्र थी। पटना का ही प्राचीन नाम प्राचीन नाम पाटिलपुत्र था। बिहार में कई महान हस्तियों का जन्म हुआ है जिन्होंने भारतीय इतिहास में अपनी छाप छोड़ी है।
पटना को “पैठना” नाम पठान शासक शेरशाह सूरी ने दिया था, शेरशाह सूरी की मृत्यु के पश्चात् अंतिम हिन्दु सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य ने “पैठना” नाम को बदलकर “पटना” रख दिया।