पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण दिशा East West North South in Hindi

दिशा का ज्ञान होना बहुत आवश्यक होता है हर व्यक्ति को यह पता होना चाहिए कि पूर्व दिशा, पश्चिम दिशा, उत्तर दिशा, दक्षिण दिशा कौनसी है वास्तु शास्त्र में तो इसका बहुत अधिक महत्व होता है जिसके द्वारा घर के विभिन्न हिस्सों और स्थानों को सही जगह बनाया जाता है।

क्या आपको पता है की पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण दिशा कहाँ पर है? ईस्ट वेस्ट नॉर्थ साउथ कैसे पता करे? अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें यहां हम इसके बारे में जानकारी देंगे।

पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण दिशा कैसे पता करें?

पूरब पश्चिम, उत्तर दक्षिण दिशा

पूर्व

जिस दिशा में सूर्य उदय होता है अर्थात सूरज उगता है, वह पूर्व दिशा होती है। पूर्व को इंग्लिश में East कहते हैं

पश्चिम

जिस दिशा में सूर्य अस्त होता है अर्थात सूरज डूबता है, वह पश्चिम दिशा होती है। पश्चिम को इंग्लिश में West कहते हैं।

उत्तर

अगर आप पूर्व की तरफ मुँह करके खड़े हो जाये तो आपके बाएं हाथ की तरफ उत्तर दिशा होगी। उत्तर को इंग्लिश में North कहते हैं।

दक्षिण

अगर आप पूर्व की तरफ मुँह करके खड़े हो जाये तो आपके दाएं हाथ की तरफ दक्षिण दिशा होगी। दक्षिण को इंग्लिश में South कहते हैं।

इसके अलावा आप कंपास की मदद से भी दिशा का पता लगा सकते है आजकल तो स्मार्टफोन में भी कंपास का फीचर आने लगा है।