कबड्डी में कितने खिलाड़ी होते हैं

kabaddi mein kitne khiladi hote hain

कबड्डी क्या होता है

कबड्डी खेल भारत मे खेले जाने वाले प्रमुख खेलों में से एक है। कबड्डी को अलग अलग क्षेत्र में अलग अलग नाम से जाना जाता है जैसे दक्षिण भारत मे चेडु-गुडु और पूर्वी भारत मे हु तू तू के नाम से जाना जाता है। उत्तर भारत मे इसको कबड्डी के नाम से ही जाना जाता है। समय के साथ साथ इस खेल का महत्व भी बढ़ा है। कबड्डी खेल जिला, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदों पर खेला जाने वाला खेल है।

कबड्डी खेल कैसे खेलते हैं

इस खेल में खिलाड़ी विरोधी टीम के पाले में कबड्डी-कबड्डी बोलता हुआ जाता है और विरोधी टीम के खिलाड़ी को छू कर निश्चित समय मे वापिस आना होता है। विरोधी टीम खिलाड़ी से बचने का प्रयास करते हैं और उसको अपने पाले में निश्चित समय मे पकड़ कर रखने की कोशिश करते हैं।

कबड्डी में कुल कितने खिलाड़ी होते हैं

कबड्डी खेल में खिलाड़ियों की संख्या 12 होती है लेकिन खेलने के लिए सात खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं।

इसी प्रकार की अन्य जानकारी :